नारी शक्ति ने दिखाई हिम्मत

BY — June 21, 2012

महिला ने अपनी चेन चुराते महिलाओं को रंगे हाथों पकड़कर धुना

पीडि़ता यशोदा

उदयपुर। भूपालपुरा थाना क्षेत्र में ऑटो में एक महिला की चेन चुराते हुए चार महिलाओं को राहगीरों व पीडि़ता ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। महिलाएं दक्षिण भारतीय बताई गई हैं।

जानकारी के अनुसार सुंदरवास निवासी यशोदा पत्नी  देवीलाल पति को टिफिन देने ऑटो में देहलीगेट जा रही थी। ठोकर चौराहे से चार महिलाएं ऑटो में बैठीं। आगे चलते ही एक महिला ने उल्टी  होने का नाटक किया। तीनों उसकी मदद में जुट गई। यशोदा भी मानवीयता के नाते उसकी मदद करने लगी। इसी दौरान यशोदा के गले में करीब डेढ़ तोले वजनी चेन एक महिला ने काट ली। यशोदा को चेन कटने का आभास हुआ तो उसने चेन पकड़ ली और हल्ला  मचाया। ऑटो चालक ने आयड़ में ऑटो रोका तभी चारों महिलाएं भागने लगीं। यशोदा ने पीछा कर दो महिलाओं की धुनाई कर दी। काफी लोग एकत्र हो गए। जानकारी देने पर उन्हों।ने चारों महिलाओं को पुलिस के सुपुर्द किया। चारों महिलाओं ने चेन्नई निवासी बताया। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *