गिरफ्तारियां दी भाजपा पदाधिकारियों ने

BY — June 22, 2012

उदयपुर। भाजपा के देशव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत संभाग भर में भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दी। सुबह उदयपुर में टाउनहॉल में भाजपा नेता, कार्यकर्ता एकत्र हुए। सीबीआई की पूछताछ से छूटकर मध्यरात्रि उदयपुर पहुंचे शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया भी टाउनहॉल पहुंचे।

दोपहर करीब 12 बजे जुलूस के रूप में कार्यकर्ता शहर के मुख्यक मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। फिर भाजपा नेताओं ने कलक्ट्रे ट के बाहर केन्द्रज व सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताया। भारी संख्यां में मौजूद पुलिस जाब्ते  ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्तो पुलिस अधीक्षक (शहर) तेजराजसिंह के नेतृत्वे में सभी थानों के अधिकारी, डिप्टीर मय जाब्ताक मौजूद रहे।
उधर प्रतापगढ जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री श्रीचंद कृपलानी, वरिष्ठ नेता धर्मनारायण जोशी व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा के नेतृत्व में गिरफ्तारी दी।

प्रतापगढ़ मुख्‍यालय पर संबोधित करते धर्मनारायण जोशी।
Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *