Header Banner

बिना स्वीकृति हरा पेड़ काटा

BY — June 26, 2012

उदयपुर। अशोकनगर क्षेत्र में बिना स्वीकृति हरा पेड़ काट दिया गया। क्षेत्रीय निवासियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे गिर्वा तहसीलदार ने पेड़ काटने के लिए लाया गया सामान जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार रोड नं. 10 पर सड़क किनारे एक हरा पेड़ खड़ा था। सोमवार सुबह मुख्य  मार्ग स्थित इस पेड़ की सभी शाखाओं को काटकर नीचे गिरा दिया। मौके पर एकत्र लोगों ने इसकी जानकारी क्षेत्रीय पार्षद को दी। पार्षद ने तहसीलदार भगवानदास से पूछा तो उन्होंने स्वीकृति देने से इनकार किया। तहसीलदार को देखते ही वहां से पेड़ काट रहे लोग भाग गए। उन्होंने पेड़ की काटी गई शाखाएं व सारा सामान जब्त कर लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply