रक्तदान से नए सत्र का आगाज करेगा रोटरी क्लब

BY — June 30, 2012

नई कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह 2 को

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर के नये सत्र वर्ष 2012-13 की शुरूआत 1 जुलाई से महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय में रक्तदान कार्यक्रम से होगी। तत्पश्चात क्लब द्वारा दोपहर में पौधरोपण भी किया जायेगा।

सहायक प्रान्तपाल रमेश चौधरी ने बताया कि क्लब के नये अध्यक्ष सुशील बांठिया व सचिव ओ. पी. सहलोत सहित नई कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह 2 जुलाई को होटल इन्दर रेजीडेन्सी में शाम साढ़े सात बजे होगा। मुख्य अतिथि रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के निदेशक शेखर मेहता तथा विशिष्ठ अतिथि उद्योगपति चैन्नई के सज्जनराज मेहता होंगे जबकि पदस्थापना अधिकारी पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी होंगे जो नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष सुशील बाठियां, सचिव ओ. पी. सहलोत, कोषाध्यक्ष सुभाष सिंघवी, निवर्तमान अध्यक्ष डॅा. निर्मल कुणावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सर्विस प्रोजेक्ट निदेशक डी. पी. धाकड़, उपाध्यक्ष गिरीश मेहता, डायरेक्टर क्लब एडमिनिस्ट्रेशन सी.पी.तलेसरा,डायरेक्टर न्यू जनरेशन डॅा.प्रदीप कुमावत, डायरेक्टर मेम्बरशीप एन. के. छाजेड़, डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन रमेश चौधरी, डायरेक्टर रोटरी फाउण्डेशन मानिक नाहर, अध्यक्ष निर्वाचित बी. एल. मेहता, वरिष्ठ संयुक्त सचिव रमेश सिंघवी, सुयंक्त सचिव राजेश खमेसरा तथा सार्जेन्ट एट आम्र्स के रूप में हेमन्त छाजेड़ को शपथ दिलाएंगे। फिल्म एंव टीवी कलाकार अशोक बाठियां भी उपस्थित रहेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *