Header Banner

सुविवि में विस्तार व्या‍ख्यान 9 को

BY — July 6, 2012

उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिया के हिन्दीत विभाग की ओर से 9 जुलाई को ‘मानविकी के बिना मनुष्यता की कल्पना’ विषयक विस्तार व्याख्यानमाला होगी। मुख्य वक्ता प्रख्यात साहित्य़कार प्रो पुरुषोत्तम अग्रवाल होंगे।

हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रो. माधव हाडा ने बताया कि सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के सभागार में होने वाले कार्यक्रम की अध्य क्षता कुलपति प्रो आई वी त्रिवेदी करेगे। मुख्य वक्ता प्रो अग्रवाल देश के उन ख्यातनाम रचनाकारों में शामिल है जिन्होंने कबीर की भक्ति का सामाजिक संदर्भों में शोध किया। उनकी पुस्तक अकथ कहानी प्रेम की काफी चर्चा मे रही है। वे जवाहरलाल नेहरु विवि दिल्ली के अधीन संचालित भारतीय भाषाओं के अध्ययन केन्द्र के पूर्व अध्यक्ष रहे है तथा एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों के प्रकाशन मंडल के सलाहकार रहे हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply