Header Banner

हाईकोर्ट बैंच की मांग पर धरना

BY — July 7, 2012

उदयपुर। उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर प्रतिमाह की सात तारीख के अनुसार शनिवार को कोर्ट में ही बार एसोसिएशन की ओर से धरना दिया गया।

बार अध्यक्ष भरत जोशी ने बताया कि शनिवार को सुबह से न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया गया। पूरी कोर्ट खाली रही। अधिवक्ता आए और धरनार्थियों के साथ धरना दिया। हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर इतने समय से आंदोलन के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शीघ्र ही संघर्ष समिति और बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply