झाड़ोल के सहायक अभियंता एवं लाईनमैन निलम्बित

BY — July 9, 2012

उदयपुर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के सचिव प्रशासन ने झाडोल (उदयपुर) के सहायक अभियंता पन्नालाल खटीक तथा लाईनमैन भंवरसिंह को आपराधिक कार्यवाही के चलते तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

आदेश के तहत निलम्बन काल में सहायक अभियंता खटीक का मुख्यालय अधीक्षण अभियंता (ओ.एण्ड.एम) भीलवाड़ा रहेगा। जबकि लाईनमैन का मुख्यालय अधीक्षण अभियंता (ओ.एण्ड.एम) राजसमंद किया गया है।
उदयपुर वृत के अधीक्षण अभियंता बी. राणावत ने बताया कि उदयपुर वृत में चालू वित्तीय वर्ष के जून तक कुल 83 ग्रामीण विद्युत चौपालों का आयोजन किया गया है जिससे प्राप्त कुल 508 शिकायतों का शत-प्रतिशत निपटारा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि चौपालों में जून तक ढ़ीले तारों से संबंधित 35 शिकायतें, बिलों में सुधार संबंधी 243 शिकायतें, मीटर संबंधी 151 शिकायतें, विद्युत वितरण संबंधी 41 शिकायतें तथा 28 अन्य शिकायतें प्राप्त हुई थी जिनका समाधान कर दिया गया हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *