वार्ड उपचुनाव में प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

BY — July 10, 2012

उदयपुर। शहर के वार्ड 2 में होने वाले उपचुनाव के लिए दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशियों ने नामांकन प्रस्तुत किए। कांग्रेस की ओर से प्रमोद खाब्या एवं भाजपा की ओर से दुर्गेश शर्मा ने अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) मो. यासीन पठान के समक्ष नामांकन प्रस्तुत किए।

कांग्रेस प्रत्या‍शी खाब्या सुबह देहलीगेट पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया। वहां से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट में एडीएम पठान के सामने नामांकन प्रस्तु्त किया। इस दौरान शहर जिलाध्य‍क्ष नीलिमा सुखाडि़या, यूआईटी चेयरमेन रूप कुमार खुराना, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, दिनेश दवे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश शर्मा महाकाल मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। वहां से जुलूस के रूप में वार्ड में पहुंचे जहां वार्डवासियों से मिलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान सभापति रजनी डांगी, जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, प्रमोद सामर, चंचल अग्रवाल, जिनेन्द्र शास्त्री  सहित कई नेता मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *