Header Banner

तेरह हजार तीन सौ पौधों का हुआ वितरण

BY — July 10, 2012

तीन दिवसीय पौध वितरण कार्यक्रम

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा गत 8 जुलाई से आयोजित तीन दिवसीय पौध वितरण कार्यक्रम आज सम्पन्न हुआ। तीन दिनों में कुल तेरह हजार तीन सौ पौधों का वितरण हुआ। आज अंतिम दिन तीन स्थानों पर विभिन्न किस्मों के पांच हजार आठ सौ पौधे वितरीत किये गये।

क्लब अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि क्लब ने आज गुलाबबाग,पारस सिनेमा चौराहा तथा सवीना चौराहा पर पौधारोपण कमेटी के चेयरमैन डॉ. यशवन्तसिंह कोठारी के नेतृत्व में सचिव ओ. पी. सहलोत, मुनीष गोयल, सुषमा गोयल, लालसिंह सिंघवी, राकेश बसंल, डॅा. प्रदीप कुमावत, डॉ. बी. एल. जैन सहित अनेक सदस्यों उपरोक्त पौधे वितरीत किये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply