प्रभात स्पा सैलून दूसरे स्थान पर

BY — July 11, 2012

राष्ट्रीय स्तर के हेयर कलर एवं कट प्रतियोगिता

उदयपुर। वेला प्रोफेशनल्स इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल हेयर कलर और हेयर कट की प्रतियोगिता में प्रभात स्पा सेलोन के पुष्कर सेन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हेयर कलर की अन्तराष्ट्रीय कंपनी वेला प्रोफेशनल द्वारा हेयर कलर और कट की ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें वेला प्रोफेशनल के अनुसार देश भर से हज़ारों प्रविष्ठिया आई थी।

इसमें प्रतियोगी द्वारा मोडल पर  हेयर कट कर उन्हें सुन्दर और आकर्षक कलर से सुसज्जित कर उसका फोटोग्राफ वेला कंपनी को भेजना था जिसमे प्रभात स्पा के पुष्कर सेन ने भी अपनी प्रविष्टि भेजी। पुष्कर सेन ने चारू प्रभा सिंह मोडल पर असिमेट्रिक बोब कट कर ब्लेज़ थीम पर आधारित रेड पिंक और वोलेट कलर से निखारा था जिसको राष्ट्री य स्तर पर दूसरा स्थान मिला। इस की जानकारी वेला कंपनी ने अपनी साईट पर ऑनलाइन प्रमाण पत्र देकर दी। वेला के अधिकारियों ने बताया कि विजेता को प्रमाण पत्र और नकद इनाम भिजवाया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *