Let’s dance का ऑडिशन उदयपुर में भी

BY — July 12, 2012

ग्रांड फिनाले 1 सितम्बर को

उदयपुर। मैट्रिक्स हाउस ऑफ एंटरटेनमेंट MHE की ओर से बच्चों और युवाओं के लिए Let’s dance कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत राज्य के 15 जिलों में अलग अलग दिन ऑडिशन होंगे। इसके लिए उदयपुर में 9-10 अगस्त को ऑडिशन होंगे।

इसके लिए दो विभिन्न आयु वर्गों जूनियर (7-14) एवं सीनियर (15-25) ग्रुप बनाए गए हैं। ऑडिशन के लिए कोई शुल्क  नहीं रखा गया है। MHE के सुमित तिवारी ने बताया कि ऑडिशन के बाद क्वातर्टर फाइनल राउंड ऑडिशन वाले ही सभी 15 जिलों में होंगे जबकि सेमीफाइनल उदयपुर और जोधपुर में होंगे। फिर सेमीफाइनल के अगले ही दिन प्री फाइनल राउंड होंगे। इसके बाद ग्रांड फिनाले एक सितम्बर को उदयपुर के सुखाडि़या विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में होगा। इसके लिए निर्णायक के रूप में डांस इंडिया डांस फेम गीता कपूर उर्फ गीता मां शामिल होंगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *