Header Banner

राहुल शर्मा राज्य टीम में

BY — July 12, 2012

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखायेंगे जोर

उदयपुर। पांडीचेरी शतरंज संघ की मेजबानी में पांडीचेरी के अरमुंगा तिरूमननीलयम में होने वाली 26 वीं नेशनल अण्डर-7 शतरंज प्रतियोगिता में लेकसिटी के द जूनियर स्टडी स्कूल के राहुल शर्मा का राज्य टीम में चयन हुआ है।

प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान से जयपुर के ऋषभ दत्ता व याशिका सिंह हिस्सा लेंगे। इनका चयन हाल ही में लेकसिटी में सम्पन्न अण्डर-7 राज्य स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता 15 से 24 जुलाई तक 11 चक्रों में अन्तर्राष्ट्रीय स्विस पद्धति से खेली जायेगी। ऑल राजपूताना शतरंज संघ के सचिव व अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के सहसचिव पी. के. गुप्ता ने खिलाडि़यों को शुभकामनाएँ दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply