प्रतापगढ़ के सोनी जाएंगे दक्षिण अफ्रीका

BY — July 13, 2012

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 15 से 17 जुलाई तक हो रहे 19वें सेटेक्स एवं अफ्रीका बिग-सेवन फेयर (कला मेले) में देश के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त आठ हस्तशिल्पी भाग लेंगे। इनमें राजस्थान के पांच हस्तशिल्पियों में प्रतापगढ़ के महेश सोनी भी शामिल हैं।

ये सभी हस्तशिल्पी शुक्रवार शाम जोहान्सबर्ग के लिए उड़ान भरेगें। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के आयुक्त हस्तशिल्प की अनुशंसा पर इन कलाकारों को भारतीय व्यापार संवर्द्धन संगठन (आई.टी.पी.ओ) द्वारा जोहान्सबर्ग ले जाया जा रहा है।
प्रतापगढ़ के राज सोनी परिवार के जग प्रसिद्ध थेवा कला के जाने-माने कलाकार महेश सोनी ने बताया कि जोहान्सबर्ग में भारत की विविध कलाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले इन सभी हस्तशिल्पियों में उनके अलावा भीलवाड़ा के फड पेटिंग कलाकार गोपाल जोशी, जयपुर के तारकशी कलाकार रामस्वरूप शर्मा एवं सांगानेरी प्रिंट कलाकार मुकेश धनोपिया और सोजत सिटी से गोफ्तीगिरी आर्ट से जुड़े कलाकार राजेश गहलोत शामिल हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *