मृतक अधिवक्ता के परिजनों को ढाई लाख का मुआवजा

BY — July 15, 2012

जिला कलक्टर निवास पर किया प्रदर्शन

उदयपुर। एवीवीएनएल की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मृत्यु‍ को प्राप्ते एडवोकेट के परिजनों को विद्युत निगम ढाई लाख रुपए देगा। यह निर्णय रविवार सुबह वकीलों के प्रदर्शन के बाद किया गया।

उल्लेखनीय है कि पुष्करलाल राजक की शनिवार शाम अपने घर की छत पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ जाने से मृत्यु् हो गई थी। इस पर सभी वकीलों ने दस लाख रुपए का मुआवजा एवं एक जने को सरकारी नौकरी की मांग की थी। तब तक मृतक वकील का अंतिम संस्कार भी नहीं करने का संकल्प। जताया था। रविवार सुबह सभी वकील जिला कलक्टर के निवास के बाहर एकत्र हो गए और नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। जानकारी के अनुसार जिला कलक्टर ने कलक्ट्रेट पहुंचने को कहा जहां जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पहुंचे जहां विद्युत निगम के अधिकारियों को भी बुलवाया गया और वकीलों से वार्ता की गई। वार्ता के बाद विद्युत निगम मृतक के परिजनों को ढाई लाख देने पर सहमत हुआ। साथ ही अगली बार निकलने वाली नियुक्तियों में मृतक के किसी परिजन को प्राथमिकता देने का निर्णय किया गया। उसके बाद सभी वकील मृतक के अंतिम संस्कार पर सहमत हुए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *