Header Banner

तलेसरा विकास संस्थान का वार्षिक अधिवेशन

BY — July 16, 2012

उदयपुर। तलेसरा विकास संस्थान का वार्षिक अधिवेशन कल मार्वल वाटर पार्क में आयोजित किया गया जिसमें 300 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया।

महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रणिता तलेसरा ने बताया कि अधिवेशन के दौरान तीन वर्गों में आयोजित की गई खेलकूद प्रतियोगिताओं में कनिष्ठ वर्ग में कशिश, जयांश व ध्रुव, वरिष्ठ वर्ग में अभिनव, हर्ष व जयश्री, महिला वर्ग में निर्मला, मंजू व चित्रलेखा तथा पुरूष वर्ग में चैनसिंह, वर्धमान तथा छोगालाल तलेसरा क्रमश: प्रथम, द्वितीय एंव तृतीय रहे।
प्रारम्भ में अध्यक्ष के.पी.तलेसरा ने सभी का स्वागत किया। सचिव जी. एल. तलेसरा ने पूर्व बैठकों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र तलेसरा ने वार्षिक अंकेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर पी. एस. तलेसरा, हनुमंत तलेसरा, नक्षत्र तलेसरा, निर्मला तलेसरा ने अपने विचार व्यक्त किये। संयोजक उम्मेदसिंह तलेसरा थे। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply