Header Banner

रेपिड शतरंज स्पर्धा 19 को

BY — July 18, 2012

उदयपुर। चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में दो दिवसीय जिलास्तरीय ओपन रेपिड शतरंज प्रतियोगिता 19 व 22 जुलाई को श्रमजीवी महाविद्यालय में होगी।

आयोजन सचिव विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में अण्डर-7, 9, 11, 13, 15, 17, 19 व सीनियर आयु वर्ग में होगी। यह अन्तर्राष्ट्रीय स्विस पद्धति से 7 चक्रों में होगी। सभी वर्गों में प्रथम तीन स्थान प्राप्त शातिरों को पुरस्कार व प्रमाण—पत्र व शेष खिलाड़ीयों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण-पत्र प्रदान किये जायेंगे।
आयोजन प्रमुख दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि 19 जुलाई को सुबह 9 से 11 बजे तक आयोजन स्थल पर जमा करा सकते हैं। प्रथम चक्र दोपहर 11.30 बजे खेला जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply