एटीएम तोड़कर लूट का असफल प्रयास

BY — July 21, 2012

उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने गत रात्रि बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का असफल प्रयास किया। एटीएम मादड़ी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में लगा है।

जानकारी के अनुसार मादड़ी रोड नं. 2 स्थित एसबीआई का एटीएम लगा है। गत रात्रि अज्ञात चोरों ने अंदर घुसकर एटीएम में लगे कैमरे तोड़ दिए। फिर मशीन को तोड़ना शुरू किया। पहले मॉनीटर तोड़ा। हाथ में कुछ नहीं आने पर एक-एक करके पार्ट्स तोड़ने शुरू किए।

पूरी मशीन तोड़ देने के बावजूद हाथ में कुछ नहीं लगा। कैश केबिन को तोड़ने का भरसक प्रयास करने के बावजूद वे नहीं तोड़ सके। सवेरा होने के कारण वे मशीन को यूं ही छोड़ भागे। वहां से गुजर रहे लोगों ने एटीएम को बिखरा पड़ा देखकर पुलिस को जानकारी दी जिससे मौके पर पुलिस पहुंची। एएसपी तेजराजसिंह (शहर), थानाधिकारी मंजीतसिंह आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *