Header Banner

अंध विद्यालय के 70 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

BY — July 22, 2012

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा आज अंबामाता स्थित अंध विद्यालय में आज बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेन्द्र सरीन के नेतृत्व में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

क्लब अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि शिविर में अंध विद्यालय के 70 बालिक-बालिकाओं का डॉ. देवेन्द्र सरीन, डूंगरपुर के डॉ. गौरव यादव, डॉ. रमेशचन्द्र व डॉ. सोहेल अब्बास ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस अवसर पर सुशील बांठिया, सचिव ओ. पी. सहलोत, वी.के. सूद, बी. एल.मेहता, आर.वी.पारीख, डॉ. एल. एस. धाकड़, डॉ. निर्मल कुणावत, डॉ. स्नेहलता सहलोत, आशा कुणावत, सरला बांठिया, मधू सूद, मधु नाहर, शकुन्तला धाकड़, मधु सरीन, इन्द्रा बोर्दिया, सीता पारीख, कविता मोदी सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। शिविर में इनरव्हील क्लब उदयपुर व रोटरी क्लब मींरा की भी भागीदारी रही।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply