Header Banner

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखाडि़या को हटाने पर कार्यकारिणी लामबंद

BY — July 23, 2012

शहर कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक

उदयपुर। शहर जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई सोमवार को हुई बैठक में पदाधिकारियों ने वार्ड 2 के उपचुनाव में कांग्रेस की हार का जिम्मेादार जिलाध्यईक्ष को ठहराते हुए उन्हेंग हटाने की मांग करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी को पत्र लिखा है।

कार्यकारिणी सदस्या प्रवीण पुरोहित ने बताया कि बैठक में पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिलाध्यरक्ष नीलिमा सुखाडिया ने उपचुनाव में हठधर्मिता पूर्ण कार्य करते हुए पदाधिकारियों को साथ में नहीं रखा बल्कि कांग्रेस विरोधी लोगों के साथ काम कर पार्टी के परंपरागत वार्ड में ही उसको हरा दिया। उल्ले खनीय है कि वार्ड 2 के उपचुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। यहां से पूर्व में माणक कुमावत कांग्रेस पार्षद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply