Header Banner

आरपीईटी विद्यार्थियों की पहली पसंद बना गिट्स

BY — July 24, 2012

आरपीईटी में गीतांजलि इंस्टीट्यूट को शत-प्रतिशत सीटें प्राप्त

उदयपुर. गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज, डबोक ने उदयपुर संभाग के इंजीनियरिंग कॉलेजों में श्रेष्ठाता साबित करते हुए गत दिनों हुई आरपीईटी काउन्सलिंग में शत प्रतिशत सीटें प्राप्त की।

इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने पहली पसंद के रूप में गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज, डबोक का चुनाव किया। कॉलेज से जारी एक बयान में बताया गया कि बोर्ड ऑफ टेक्नीकल एजूकेशन, जोधपुर के अनुसार गीतांजलि इंस्टीट्यूट को आरपीईटी में कुल 416 सीटें मिली। इस प्रकार जहां गीतांजलि इंस्टीट्यूट को आरपीईटी में शत-प्रतिशत सीटें प्राप्त हुई, वहीं अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों को 20 प्रतिशत तक ही सीटें प्राप्त हुई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply