Header Banner

तीन दिन के अनुष्ठान में 87 हजार बिल्व पत्र अर्पित

BY — July 26, 2012

उदयपुर। तीतरड़ी के होड़ा पर्वत स्थित गुप्तेश्वेर महादेव में चल रहे बिल्व पत्र अनुष्ठाटन के तीसरे दिन मंत्र शो‍धित 80 हजार से अधिक बिल्व-पत्र चढ़ाये जा चुके हैं। प्रात: के शुभ मुहूर्त में महादेव का गाय के दूग्ध मिश्रित जलधारा से रूद्राभिषेक किया गया।

सुबह गुरूदेव बृज बिहारी ‘बन‘ के सानिध्य में महादेव की अखाड़ा आरती की गई। इसके बाद महादेव पर विधिवत बिल्व पत्र चढाने का कार्य आरम्भ हुआ। पण्डि़तों ने वेदोक्त मंत्रों से अभिमंत्रित बिल्व पत्र चढाना शुरू किया। ये दौर दिनभर चलता रहा। दोपहर 2.15 बजे विशेष आरती की गई। आज 31 हजार बिल्व-पत्र चढा़ये जा चुके थे। अब तक कुल 87 हजार बिल्व पत्र महादेव को चढ़ाए जा चुके हैं। बिल्व पत्रों का तोडऩा, शुद्व बिल्व पत्रों की छंटाई करना तथा उन्हें गिन—गिन कर पण्डि़तों तक पहुंचाने का कार्य शिवभक्त बहुत लगन व उत्साह से कर रहे हैं। सप्ताह भर का यह अनुष्ठा न शुक्रवार को भी यथाविधि जारी रहेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply