Header Banner

पंकज कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता मनोनीत

BY — July 27, 2012

उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने प्रदेश में कांग्रेस संगठन से संबंधित समाचारों के प्रचार-प्रसार और स्थानीय मीडिया से बेहतर समन्वय की दृष्टि से पंकज कुमार शर्मा को उदयपुर संभागीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

उदयपुर शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि राज्य के जोधपुर संभाग में डॉ. अजय त्रिवेदी, अजमेर संभाग में प्रियदर्शी भटनागर, कोटा संभाग में अनूप ठाकुर और बीकानेर संभाग में गजेन्द्रसिंह सांखला को संभागीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
शेख ने बताया कि वर्तमान में प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के जिला एवं तहसील स्तर पर व्यापक भूमिका और स्थानीय समाचारों की प्रासंगिकता के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्तर पर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी संभागीय प्रवक्ता अपने संभाग के जिला कांग्रेस कमेटी के जिला प्रवक्ता से समन्वय स्थापित करने का कार्य भी करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की गतिविधियों, केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर प्रचार-प्रसार के लिए स्थानीय मीडिया के साथ सामंजस्य बिठायेंगे।
ज्ञातव्य है कि शर्मा छात्र जीवन से ही एनएसयूआई, युवक कांग्रेस, सेवादल, इण्टक आदि संगठनों से सम्बद्ध रहे तथा 25 वर्षों से जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पदों पर सेवाएं दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply