बैलों से खिंचवाया कार को

BY — July 28, 2012

भाजयुमो का कांग्रेस हटाओ अभियान

उदयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) शहर जिला के 26 से 31 जुलाई तक चलने वाले अभियान के तहत गिर्वा मण्डल द्वारा एकलिंगपुरा चौराहे पर पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर बैल से कार को खींचने का प्रदर्शन किया गया। साथ ही बैनर पर भी हस्ताक्षर कराए गए।

युवा मोर्चा के मण्डल महामंत्री भगवतीलाल तेली ने बताया कि मुख्य अतिथि भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट थे। मुख्य वक्ता गिर्वा मण्डल के अध्यक्ष तख्तसिह शक्तावत थे। अध्यक्षता भाजयुमो गिर्वा मण्डल अध्यक्ष अमृतलाल मेनारिया थे। विशिष्ट अतिथि भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, जिला प्रभारी मनोहर चौधरी, जिला महामंत्री नरेश वैष्णव, मण्डल प्रभारी मोहन डांगी थे।
कार्यकर्ताओं ने बैल की जोडी़ मंगवाई जिससे कार को खिंचवाया। कार्यकर्ता पीछे से कार को धक्का लगा रहे थे। उक्त प्रदर्शन से युवा मोर्चा गिर्वा मण्डल के पदाधिकारियो का कहना था कि यह प्रदर्शन इसलिए किया गया कि पिता ने बच्चे को खेतीबाडी करके कार तो दिला थी लेकिन कांग्रेसनीत सरकार के पेट्रोल मूल्य वृद्धि के कारण कार मे पेट्रोल भराने के रुपए नहीं हैं जिससे पिता की खेती मे काम आने वाले बैल की जोडी़ से कार को खिंचवाता है और अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचता है।
इस अवसर पर मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष लवदेव बागडी, प्रदीप श्रीमाली, मण्डल उपाध्यक्ष औंकार मेनारिया, महामंत्री भगवतीलाल तेली, चुन्नीलाल डांगी, लवपालसिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। रविवार को हाथीपोल चौराहे पर सुबह 9 बजे प्रदर्शन किया जायेगा। शाम 5 बजे सेक्टर-6 सब्जी मण्डी पर कांग्रेस हटाओ देश बचाओ के अन्तर्गत प्रदर्शन किया जायेगा

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *