Header Banner

राजस्थान पत्रकार परिषद का प्रदेश सम्मेलन 12 को

BY — July 30, 2012

पत्रकारों के बच्चों को मिलेगी छात्रवृति

udaipur राजस्थान पत्रकार परिषद का वार्षिक प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 12 अगस्त को जयपुर मंं मालवीय नगर स्थित अग्रसेन भवन में होगा। सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलो के पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है।

परिषद के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश माली ने बताया कि सम्मेलन में भाग लेने के इच्छुक पत्रकार साथी अपना नाम 5 अगस्त तक पंजीकृत करा सकेंगे। जिलाध्यक्ष माली ने बताया कि इस समारोह में परिषद अपने पत्रकार साथियों के उन बच्चों को पांच सौ रूपये प्रतिमाह की वार्षिक छात्रवृति भी मुहैया करायेगा जिन्होंने दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है। छात्रवृत्ति के आवेदन परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। मौके पर परिषद की ओर से फोटो पत्रकारिता पर आधारित एक स्मारिका कलमकार का विमोचन किया जायेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply