Header Banner

कटारिया ने किया शंखनाद

BY — August 1, 2012

कांग्रेस हटाओ देश बचाओ अभियान का समापन

udaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) शहर जिला के अम्बेडकर मण्डल द्वारा चेतक सर्कल चौराहे पर कांग्रेस हटाओ देश बचाओ के राष्ट्रीय अभियान का समापन हुआ। मुख्य वक्ता पूर्व गृहमंत्री एवं शहर विधायक गुलाबचन्द कटारिया थे।

कटारिया ने कहा कि कांग्रेसनीत केन्द्र सरकार के राज में 15 राज्यों में आज बिजली व्यवस्था का चरमरा जाना कांग्रेस की उदासीनता का सूचक है। इससे तो कोई भी हमारी देश की व्यवस्था को बिगाड सकता है। 35 वर्षों में यह पहली बार हुआ कि देश में कई राज्य बिजली आपूर्ति से कट गये। उन्होनें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि युवा अब आगे आकर देश सेवा को तत्पर रहेंगे तो देश सुरक्षित रहेगा। कांग्रेस स्वयं अपने कर्मों से मर जायेगी।
मुख्य अतिथि सभापति रजनी डांगी थी। अध्यक्षता भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि मांगीलाल जोशी, डॉ. किरण जैन, वरिष्ठ नेता दलपत सुराणा, भाजपा जिला महामंत्री चन्द्रसिंह कोठारी, राजेन्द्र बोर्दिया, भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, मण्डल प्रभारी राजेश स्वर्णकार, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सोहनसिंह खरवड, भाजपा मण्डल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल, तख्तसिंह शक्तावत, दिनेश गुप्ता, भाजयुमो जिला महामंत्री नरेश वैष्णव, गजेन्द्र भण्डारी आदि थे।
क्या था प्रदर्शन
प्रदर्शन में पूर्व गृहमंत्री एवं शहर विधायक गुलाबचन्द कटारिया ने शंखनाद कर चुनावी आगाज किया। करीब 2200 लोगों ने कांग्रेस हटाओ देश बचाओ के बैनर पर हस्ताक्षर किये। युवा मोर्चा के आठो मण्डल के हस्ताक्षरित बैनर को वहां प्रदर्शित किया गया। चेतक घोडे के समीप कार्यक्रम का आयोजन इसलिए किया कि चेतक ने मरते दम तक प्राण न्यौछावर कर दिये लेकिन दुश्मनों से हार स्वीकार नही की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply