Header Banner

सर्वधर्म मैत्री संघ द्वारा विचित्र वेशभूषा स्पर्धा

BY — August 1, 2012

udaipur. सर्वधर्म मैत्री संघ द्वारा आयोजित अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन आज सैंट मेंरीज़ स्कूल फतेहपुरा में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारभ मुख्य अतिथि व निर्णायक डॉ स्वाति भानावत एवं वीणा सनाढ्य ने दीप प्रज्वल्लित कर किया।

मैत्री संघ के अध्यक्ष संदीप सिंघटवाडिया ने बताया कि देशभक्ति आधारित प्रतियोगिता में जू‍नियर एकल में अरना बाबेल, सेंट्रल पब्लिक स्कूभल, जोशुआ बेंजामिन सेंट अन्थोनी, मानसी सेंट पोल स्कूयल, गोरी जोशी सेंट अन्थोनी हिरन मगरी व सीनियर एकल में खदीजा शाबरी सेंट्रल पब्लिक , भूमि अरोरा सेंट अन्थोनी गोवेर्धन विलास, आयुष सोनी द यूनिवर्सल सीनियर सेकंडरी स्कूिल लुकान्शी सरोहा सेंट अन्थोनी हिरन मगरी व समूह विचित्र प्रतियोगिता में द यूनिवर्सल सीनियर सेकंडरी स्कूकल, सेंट मेरीज स्कूील, सेंट ग्रेगोरियस, सेंट अन्थोनी गोवर्धन विलास, क्रमश: प्रथम , द्वितीय , एवं तृतीय एवं  सांत्वना पर रहे।
मैत्री संघ के फ़ादर नोरबेर्ट हरमन व प्रमिला ने सर्व धर्म प्रार्थना का गायन किया।  संचालन आभा ने एवं धन्यवाद सिस्टर अनुशा ने ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply