Header Banner

जागो पार्टी ने पुलिसकर्मियों के साथ मनाया रक्षाबंधन

BY — August 2, 2012

udaipur. जागो पार्टी के प्रमुख जिला पदाधिकारियों द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर जनता की रक्षा करने वाले पुलिसकर्मियों को रक्षा की पोटली बांध कर उन्हें (पुलिसकर्मियों) को भी त्यौहार की अनुभूति करवाई।

सभी प्रमुख अधिकारियों के घर जाकर उन्हें राखी बांधी गई व सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों को राखी बांध उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी।
इस आयोजन में जागो पार्टी जिलाध्यक्ष जितेन्द्र लोढ़ा, मीडिया प्रवक्ता राजेन्द्र सिंह रावल, सचिव सौरभ सिंघवी, उपाध्यक्ष जनशिकायत शंभूभारती गोस्वामी, शहर जिलासचिव मधुकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष विमल सेठ व मार्गदर्शक प्रदीप कनेरिया, अनिल गुप्ता आदि उपस्थित थे। कुछ देर कलेक्ट्री के सामने जगत नागदा व महेश नागदा के साथ मिलकर लोकपाल समर्थन के नारे भी लगाये गये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply