Header Banner

वीर दुर्गादास राठौड़ की 374 वीं जयंती पर आयोजन

BY — August 2, 2012

उदयपुर। बी.एन. संस्थान के राधाकृष्णर मन्दिर प्रांगण में प्रात:स्मरणिय वीर दुर्गादास राठौड़ की 374 वीं जयंती पर आयोजन हुआ। कार्यक्रम श्री गणेश वन्दना से प्रारम्भ हुआ एवं सहगान धरती माता किसने रखी लाज तेरे सम्मान की……प्रस्तुत किया गया।

डॉ. कमल सिंह बेमला ने वीरवर दुर्गादास के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला एवं उनके जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन सफल बनाने का आव्हान किया। श्री अरविन्द सिंह ओरडी ने उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। हेमेन्द्र सिंह मदारा ने अच्छे कार्यो द्वारा अपना जीवन सार्थक बनाने पर नयी पीढी का आव्हान किया। कार्यक्रम में श्री  बलराम सिंह, महेन्द्र सिंह, श्री सुरेन्द्र सिंह, श्री बाल सिंह सहित कई सज्जनों ने अपने विचार व्यक्त किये। संचालन भंवरसिंह बेमला ने किया। उपस्थित जनसमुदाय ने वीर दुर्गादास के आवक्ष चित्र पर पुष्पांहजलि अर्पित की। प्रार्थना के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply