Header Banner

नाटक ओल्ड वर्ल्ड का मंचन 4-5 को

BY — August 3, 2012

उदयपुर। प्रख्यात रंगकर्मी अभिनेता निर्देशक भूपेश पंड्या द्वारा निर्देशित नाटक “ओल्ड वर्ल्ड” की 4-5 अगस्त को विध्या भवन ऑडिटोरियम में विशेष नाट्य प्रस्तुतियां होंगी।

उल्लेखनीय है कि उदयपुर शहर से अपनी रंग यात्रा शुरू करने वाले भूपेश पंड्या राष्ट्रिय नाट्य विद्यालय से प्रशिक्षित हो कर टीवी और फिल्म जगत में  अपनी पहचान स्थापित कर चुके है। अलेक्सेई आर्बुज़ोव द्वारा लिखित नाटक “ओल्ड वर्ल्ड” में शहर के रंगकर्मी अनिल दाधीच एवं रेखा सिसोदिया मुख्य भूमिका में होंगे। नाटक का हिंदी अनुवाद डॉ. बी. सफडिया एवं भूपेश पंड्या ने किया हैA संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस नाट्य प्रस्तुति में उदयपुर की सांस्कृतिक संस्थान नादब्रह्म एवं मोहनसिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट का भी सहयोग रहेगा। विद्याभवन ऑडिटोरियम में 4-5 अगस्त को सांय 7 बजे  होने वाली इस नाट्य प्रस्तुति में दर्शकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply