पेड़ नहीं लगाए तो एक मिनट की ऑक्सीजन के लिए 64 खरब डॉलर लगेंगे

BY — August 3, 2012

udaipur. उप वन संरक्षक आर. के. जैन ने कहा कि विश्व की जनसंख्या के लिए फैक्ट्रियों में 1 मिनट की ऑक्सीजन बनायी जाए तो उस पर लगभग 64 खरब डॉलर का खर्च आएगा। पेड़ हमें यह ऑक्सीजन नि:शुल्क प्रदान कर हमारा खर्च बचा रहे है तब भी हम उन्हें मिटाने पर तुले हुए है।

वे कल रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा आयोजित ‘पर्यावरण संरक्षण-चुनौतियां व समाधान’ विषयक वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों में ऑटोमोबाईल्स क्षेत्र में आई विकास की क्रांति से कार्बन डाई ऑक्साईड, कार्बन मोनोऑक्साईड व सीएफसी जैसी गैसों का उत्सर्जन हुआ, इससे पर्यावरण का जो हृास हुआ, उसकी भरपाई मुश्किल है। इस ऑटोमाबाईल क्षेत्र ने ग्लोबलवार्मिंग, ओजोन परत में छेद आदि समस्याओं से मानव को दो-चार होना पड़ा।
जैन ने कहा कि वैश्विक स्तर पर तापमान में वृद्धि से ग्ले शियर के पिघलने की गति में तेजी आयी है और उससे समुद्र के जलस्तर में वृद्धि हुई। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2008 तक तक मनुष्य ने प्रकृति का 35 प्रतिशत दोहन कर चुका है। ऐसी स्थिति में हमें थ्री आर यानि रिड्यूस, रिसाईकिल व रियूज़ को जीवन का अभिन्न अंग बना कर अधिकाधिक पेड़ लगाने चाहिए। उन्होनें आध्यात्मिक पहलू पर चर्चा करते हुए बताया कि जिस प्रकार मनुष्य अपने जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए अपनी राशि के अनुसार रत्न धारण करता है, ठीक उसी प्रकार उसे जीवन की अनुकूलता का लाभ लेने के लिए राशि अनुसार ही पेड़ लगाने चाहिए। जनता को इसके अतिरिक्त औषधियुक्त ग्वारपाठा, तुलसी, गिलोय, अकरकड़ा, मधुनाशिनी आदि के पेड़ लगाने चाहिए।
उन्होंने जनता का आव्हान किया कि प्रत्येक मनुष्य अपने जीवन में पंच पेड़ के अनुरूप जीवन लाभ लेता है अत: उसे धरती माता का ऋण चुकाने के लिए जीवन में 5 पेड़ अवश्य लगानें चाहिए। क्लब अध्यक्ष सुशील बांठिया ने कहा कि रोटरी क्लब उदयपुर व वन विभाग गत कई वर्षो से नि:शुल्क पौध वितरण करता आ रहा है इससे निश्चित रूप से पर्यावरण व जनता लाभान्वित हुई है। अंत में सचिव ओ.पी.सहलोत ने धन्यवाद ज्ञापित दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *