Header Banner

शहीद तरुण गुप्ता़ को पुष्पांजलि

BY — August 3, 2012

शहीदों की चिताओं पर हर बरस लगेंगे मेले।
वतन पर मर मिटने वालों का यहीं बाकी होगा निशां।।
udaipur. जम्मू  कश्मीर में देश की सुरक्षा करते हुए गश्त के दौरान पानी के बहाव में बहकर गए उदयपुर के बीएसएफ डिप्टी कमांडेट तरुण गुप्ता  को उदयपुर में शुक्रवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

सेक्टर 4 स्थित महेश सेवा सदन में आयोजित शोक सभा में शहर भर के लोग उमड़ पडे़। शहीद को पुलिस की ओर से सलामी दी गई। पुलिस बैंड की मातमी धुन के बीच शहरवासियों ने तरुण गुप्ता  की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एनसीसी व एकलिंगगढ़ छावनी से भी सेनाधिकारी पहुंचे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply