मेवाड़ केसरी कुश्ती दंगल 29 सितम्बर को

BY — August 4, 2012

कर्णसिंह पहलवान की स्मृति में

udaipur. उस्ताद कर्णसिंह पहलवान भीम राष्ट्रीय व्यायामशाला में शनिवार को उस्ताद कर्ण सिंह पहलवान स्मृति समिति की हुई बैठक में मेवाड़ केसरी कुश्ती दंगल 29 सितम्बर को कराने का निर्णय किया गया।

उस्ताद कर्णसिंह पहलवान स्मृति समिति के सचिव डॉ. दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि उस्ताद कर्णसिंह ने अपने जीवन काल में कई कुश्ती दंगल का आयोजन कराया एवं स्वयं भी राष्ट्रीय स्तर के पहलवान रहे। वर्ष 1982 नवम एशियाड खेल दिल्ली में तकनीकी अधिकारी के रूप में भाग लिया। वे खेल के साथ-साथ राजनीति के माध्यम से समाज सेवा में भी अग्रणी थे। वे वर्ष 1971 से 1974 एवं 1999 से 2003 तक नगर परिषद, उदयपुर में पार्षद रहे एवं उदयपुर शहर जिला कमेटी में भी कई पदों पर रहे। ऐसे व्यक्तित्व की स्मृति में उनकी स्मृति चिरस्थायी बनी रहे, इसलिए यह कुश्ती दंगल आयोजित किया जा रहा है।
बैठक में दंगल समिति के सदस्य केलाश पालीवाल, ओम प्रकाश सेन, सुशील सेन, जाजी मेघवाल, डॉ. हेमेन्द्र चौधरी, डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. संजीव राजपुरोहित, घनश्याम सिंह भीण्डर, कृष्णकांत नाहर, आशिष नन्दवाना, भवानी पाल सिंह, किशन सोनी आदि उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *