दौड़ रहा है गतिमान प्रशासन : मालविया

BY — August 5, 2012

udaipur. हिन्दुस्तान जिंक का सहयोग उस समय हर किसी को याद हो आया जब ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री महेंद्रजीतसिंह मालवीया ने यह कहा कि अरे कलक्टर साहब, दौड़ रहा है आपका गतिमान प्रशासन।

मौका था राजीव गांधी सेवा केन्द्र शिलान्यास समारोह स्थल भण्डारी दर्शक मण्डप में पाण्डाल के समीप आयोजित विकास प्रदर्शनी का जिसका मालवीया ने फीता काटकर उद्घाटन कर जन प्रतिनिधियों व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अवलोकन किया।
जब वे गतिमान प्रशासन के चित्र के सम्मुख पहुंचे तो खुशी से बोले, अरे कहां हैं कलक्टर साहब। जिला कलक्टर हेमन्त गेरा जैसे ही उनके पास पहुंचे तो उन्होंने उनसे कहा कलेक्टर साहब आपका गतिमान प्रशासन दौड़ रहा है। इस टिप्पणी पर प्रदर्शनी में माहौल खुशनुमा बन गया। उल्‍लेखनीय है कि गतिमान प्रशासन के लिए जिला कलक्‍टर हेमंत गेरा की पहल पर हिन्‍दुस्‍तान जिंक ने सहयोग कर करीब 37 लाख रुपए की लागत से बस उपलब्‍ध कराई थी।

जब वे देवास परियोजना के चित्र के पास पहुंचे तो उन्होंने जिला कलक्टर को कहा कि इस परियोजना की मुख्यमंत्री के साथ हमने समीक्षा की थी। इस चित्र के साथ ही देवास टनल से उदयपुर तक पहुंचे पानी का भी चित्र प्रदर्शित किया गया था।
प्रदर्शनी स्थल पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘‘ राजस्थान सुनवाई का अधिकार अधिनियम-2012’’ एवं ‘‘आम जनता के लिए राजस्थान सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं’’ तथा फोल्डर तथा पोस्टर ‘‘राजस्थान सुनवाई का अधिकार अधिनियम-2012’’ आदि का एक स्टॉल लगाकर वितरण किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *