Header Banner

बोहरा समुदाय के गुटों में विवाद (pics)

BY — August 6, 2012

पथराव हुआ, घायल भी

उदयपुर। उदयपुर में बोहरा समुदाय के दोनों गुटों में सोमवार को एक बार फिर विवाद हो गया। लुकमान साहब की दरगाह के दरवाजे खोलने को लेकर चल रहा विवाद आज बढ़ गया जब कथित रूप से धर्मगुरु डॉ. सैयदना के लिए अपशब्द  कहे गए।

जानकारी के अनुसार सुबह शबाब गुट के लोग नमाज पढ़ रहे थे। उस दौरान यूथ गुट के लोग भी वहां पहुंचे। पुराना विवाद इनका दरगाह का दरवाजा खोलने को लेकर था। वहां पहुंचे लोगों ने धर्मगुरु के लिए आपत्तिजनक शब्दोंब का प्रयोग किया। इस पर शबाब के लोगों में रोष व्यावप्तो हो गया। उन्हों ने संभलकर बोलने को कहा। इस पर दूसरे गुट ने पथराव शुरू कर दिया। शबाब गुट ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के वहां पहुंचने पर पुलिस पर भी पथराव किया गया बताते हैं। पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर सभी को तितर बितर किया। बताया गया कि पथराव में 4-5 लोग घायल हुए। इनमें से एक को गंभीर होने पर भर्ती भी कराया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply