Header Banner

जगदीश में 9 को तो अस्थल में 10 को मनेगी जन्माष्टमी

BY — August 8, 2012

झांकियां बनने का कार्य जोरों

udaipur. प्रतिवर्ष की तरह श्रीकृष्ण जन्मोत्सव इस बार भी दो दिन मनाया जाएगा। उदयपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जगदीश में गुरुवार को तथा अस्थल आश्रम में शुक्रवार को मनाई जाएगी।

पहले दिन जन्मोत्सव मनाया जाएगा तथा अगले दिन नंदोत्सव की धूम रहेगी। नंदोत्सरव के तहत जगदीश चौक में मटकीफोड़ आयोजन की धूम रहेगी। जगदीश व इससे सम्बगन्धित मंदिरों में गुरुवार को जन्माकष्टकमी तथा शुक्रवार को नंदोत्स्व मनाया जाएगा। इसी प्रकार अस्थल आश्रम व श्रीनाथजी मंदिर में शुक्रवार को जन्माष्टंमी तथा शनिवार को नंदोत्सव मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के तहत देवालयों में तैयारियां जोरों पर हैं। अस्थल मंदिर में इन दिनों बधाई गायन चल रहे हैं। श्रद्धालु महिलाएं सुबह श्रीकृष्ण जन्म के गीत गाती हैं। यहां झांकियां बनने का कार्य भी जोर-शोर से चल रहा है।
मध्यरात्रि में घंटों व घडि़यालों की गूंज व भक्तों के जयकारों के बीच जन्मोत्सव मनाया जाएगा। ठाकुरजी की प्रतिमा को पंचामृत स्नान कराकर विशेष श्रृंगार धराया जाएगा। दूसरे दिन नंदोत्सव की धूम रहेगी। नंद बाबा के घर होने वाले उत्सव के भाव से मंदिरों में खुशियां मनाई जाएगी। ढाड़ा ढाडि़न के नृत्य होंगे तथा भजन कीर्तन की धूम रहेगी। दूध-दही की होली खेली जाएगी। जगदीश चौक में मटकीफोड़ स्पर्धा के लिए युवाओं की टोलियां तैयारियां कर रही हैं। इससे पूर्व शहर में शिवदल मेवाड़ की ओर से बुधवार को शोभायात्रा निकाली गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply