द्वितीय नंदगंगा अवार्ड समारोह 25 को

BY — August 8, 2012

ब्राह्मण समाज की प्रतिभाएं होगी सम्मानित

आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त

file photo (Last year programme)

उदयपुर। वर्ष 2012 में दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड में उत्तीनर्ण ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मा नित करने के लिए द्वितीय नंद गंगा अवार्ड समारोह 25 अगस्त  को होगा। नंदगंगा मानव सेवा समिति की ओर से इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त है।

समिति के सचिव भरत शर्मा ने बताया कि गत वर्ष पहली बार समिति के तत्वावधान में नंद गंगा अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में उदयपुर, राजसमंद, चित्तोड़गढ़, डूंगरपुर-बांसवाड़ा, सिरोही एवं प्रतापगढ़ जिले के छात्र आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार 51 प्रतिभाओं को प्रदान किया जाएगा। आवेदक छात्रों को 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त होने चाहिए।

आवेदन संस्थान की वेबसाइट www.nandganga.com से डाउनलोड किए जा सकते हैं या संस्थान के कार्यालय 40-41ए जे. ब्लॉक सेक्टर 14 से प्राप्तं किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 0294-2640459 तथा 9887091651 पर संपर्क किया जा सकता है। छात्र-छात्राओं को अपनी अंक तालिका राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित कराकर संलग्न करनी होगी। चयनित प्रतिभाओं को प्रोत्साहन राशि, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान किया जाएगा। इनका चयन संस्थान की गठित समिति द्वारा किया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *