नवकार महामंत्र सर्व लोकमान्य : दिनेश मुनि

BY — August 9, 2012

udaipur. देवेन्द्र धाम में गुरुवार को वर्षायोग एवं समाजरत्न राजेन्द्र सिंह चौधरी की पुण्य स्मृति पर सामूहिक श्रावक व श्राविकाओं ने नवकार महामंत्र महाजाप किया।

श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि के पावन सानिध्य में आयोजित हुए नवकार महामंत्र महाजाप में नवकार का महत्व बताते हुए कहा कि नवकार महामंत्र सभी मंत्रों में सबसे बड़ा फलदायक मंत्र है, इसीलिए इसे महामंत्र कहा गया है। यों तो हर जाति, धर्म, सम्प्रदाय का अपना मंत्र होता है जिसमें किसी विशिष्ट देवी, देवता विशिष्ट विभूति की अभ्यर्थना होती है, किन्तु नवकार महामंत्र में ऐसा कुछ नहीं है। इसलिए यह मंत्र सर्वकालिक, सर्वधर्म समन्वयक एवं सर्व लोकमान्य है।
उन्होंने कहा कि इस महाजाप द्वारा उदयपुर में वर्षा तथा देश में शांति, समृद्धि, खुशहाली निर्मित होगी। सभी धर्मों में मंगल भावनाओं का बहुत महत्वे बताया गया है। इष्टस्मरण के साथ निष्कपट हृदय से की गई भावनाओं का असर होता है। एक घंटे तक चले इस महाजाप समारोह के पश्चात् देवेन्द्र धाम परिसर में चौधरी की पुण्य स्मृति में निर्मित कमरे का लोकार्पण चन्द्रकांता व हंसराज – मुकेश चौधरी परिवार द्वारा किया गया। संचालन देवेन्द्र धाम सहमंत्री रमेश खोखावत ने किया तथा आभार की रस्म डॉ. मुकेश बड़जात्या ने अदा की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *