Header Banner

बीएन कॉलेज में छात्राओं ने ली ’फार्मासिस्ट ऑथ’

BY — August 10, 2012

udaipur. भूपाल नोबल्स इंस्टीरट्यूट ऑफ फार्मेस्यूटिकल साइंसेस की अंतिम वर्ष बी. फार्मा. की छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओ.पी. महात्मा ने ’’फार्मासिस्ट ऑथ’’ दिलाई।

इस शपथ के अनुसार सभी फार्मासिस्ट अपने काम को ईमानदारी व सम्पूर्ण निष्ठास के साथ निभाएंगे। महाविद्यालय के वरिष्ठा व्याख्याता डॉ. कमलसिंह राठौड. के अनुसार सभी कर्मों के लिए कुछ नियम व शर्तें होती हैं। इसी तरह फार्मेसी में भी इसे शुरु करने से पहले इसकी प्रतिज्ञा लेनी होती हैं। इस शपथ को चिकित्सा जगत के पिता हिप्पोक्रेटस ने ही निर्देशित किया था। आज अंतिम वर्ष बी. फार्मा. की 60 छात्राओं को महाविद्यालय से विदाई दी गई। महाविद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे। संस्था के प्रबन्ध निदेशक डॉ. निरंजन नारायण सिंह ने सभी छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्यउ के लिए शुभकामनाएं दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply