सुविवि में स्वर्ण जयन्ती द्वार पर लगाए पौधे

BY — August 11, 2012

udaipur. मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से शनिवार को वन महोत्ससव का आयोजन किया गया। नगर परिषद के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विवि के स्वर्ण जयन्ती द्वार पर पौधारोपण किया गया।

एनएससस के प्रभारी अधिकारी प्रो आईएम कायमखानी ने बताया कि विवि के कुलपति प्रो इन्द्र्वर्द्धन त्रिवेदी तथा नगर परिषद सभापति रजनी डांगी के मुख्य आतिथ्य  में हुए कार्यक्रम में संसदीय सचिव गजेन्द्र सिंह शक्तावत, कामर्स कालेज डीन प्रो डीएस चुंडावत, साइंस कालेज डीन प्रो महीप भटनागर, चीफ प्रोक्टर प्रो विजय श्रीमाली, क्षेत्रीय पार्षद फूलसिंह मीणा, के साथ ही प्रो फरीदा शाह, डा नफीसा हातिमी, डा शिल्पा सेठ, डा अनूप सिंह विवि सम्पदा अधिकारी एएस खान सहित यूनिवर्सिटी के सभी कालेजों की एनएसएस इकाईयों के सदस्यि छात्र तथा एनसीसी केडेट्स ने पौधारोपण किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *