देशभक्ति गायन स्‍पर्धा का आयोजन

BY — August 13, 2012

उदयपुर। सर्वधर्म मैत्री संघ के तत्वाधान में युवा पीढी़ में देश प्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से गोवर्धन विलास स्थित सेंट एन्थोनी सीनियर सेकंडरी स्कूहल में देशभक्ति गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन व सर्वधर्म मैत्री के सदस्यों की सर्वधर्म प्रार्थना से हुआ। सेंट एन्थोनीज के निदेशक एल्विन डिसोजा ने सभी प्रतिभागियों से कहा कि वे अपने दिल में देश के प्रति प्रेम जाग्रत कर देश के लिए कुछ करें तभी वास्तविक रूप में सच्चे देश भक्त कहलाएंगे।

सर्व धर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष संदीप सिंघटवाडिया ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि देश के लिए कुछ कर गुजरना ही सच्चे रूप में देश भक्ति हैं और यही जीवन की सार्थकता भी हैं। उन्होने इस दौरान सीमा पर देश की रक्षा के लिए हमेशा कट मरने को दृढ संकल्प जवानों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जब तक हमारे देश के वीर जवान सीमा पर डटे हैं तब तक भारत माता पर कोई आंच नही आ सकती।
प्रतियोगिता में (दीवाना ग्रुप) के शाहनवाज खान, हर्ष पालीवाल और अशोक गंधर्व ने निणार्यक की भूमिका निभाते हुए सेंट मेरिज स्कूईल, तितरडी को प्रथम एवं सेंट एन्थोनी स्कू्ल हिरण मगरी को द्वितीय स्थान दिया। प्रतियोगिता के बाद अतिथियों की फरमाईश पर दीवाना ग्रुप ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों देश प्रेम की गंगा बहा दी। संघ की सदस्या विभा रश्मि ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, निर्णायकों व सेंट एन्थोनी स्कूघल का आभार प्रकट किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *