Header Banner

हर्षोल्‍लास से मना स्वाधीनता दिवस

BY — August 15, 2012

मालवीया ने फहराया तिरंगा

Udaipur. स्वाधीनता दिवस पर बुधवार को महाराणा भूपाल स्टेकडियम में राज्य् के जनजाति क्षेत्रीय विकास तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री महेन्द्र जीत सिंह मालवीया ने तिरंगा फहराया।

इसके बाद राष्ट्र गान हुआ। मालविया ने इसके बाद परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बी. आर. भाटी ने राज्यपाल के संदेश का वाचन किया। मालवीया ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 28 प्रतिभाओं को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ संभागीय आयुक्त. सुबोध अग्रवाल तथा जिला कलक्टरर हेमंत गेरा ने भी प्रशंसा पत्र वितरित किए। मालवीया ने गहलोत सरकार की विभिन्न योजनाओं की सराहना करते हुए लाभान्वितों के आंकडे़ बताए। शहर के विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम व सामूहिक नृत्य कार्यक्रम का प्रदर्शन किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply