स्वर्ण पक्का था अगर तबियत नासाज न होती

BY — August 15, 2012

सुशील कुमार के बारे में कहा कुश्ती दल के पर्यवेक्षक आर. के. धाबाई ने

उदयपुर। अगर ओलम्पिक में फाइनल मुकाबले में पहलवान सुशील कुमार की तबियत खराब नहीं होती तो हमारा स्वफर्ण पदक पक्कान था लेकिन रजत भी कम नहीं है। यह कहना है ओलम्पिक में भारतीय कुश्ती दल के पर्यवेक्षक के रूप में गए उदयपुर के आर. के. धाबाई का।

उनका कल यहां पहुंचने पर जोरदार स्वालगत किया गया। उन्होंने एक विशेष भेंट में कहा कि गत ओलम्पिक के बजाय इस बार ओलम्पिक में पदकों की संख्या दुगुनी हुई है। अगले ओलम्पिक में और भी बेहतर करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने ओलम्पिक में पदक विजेता सुशील कुमार एवं योगेश्वर दत्त के उदयपुर आने की भी संभावना जताई। उन्होंने कहा कि निमंत्रण दिया है। उन्होंने भी आने के लिए आश्वस्त किया है।
जिला कुश्ती  संघ के अध्यक्ष दिलीपसिंह ने बताया कि एयरपोर्ट पर धाबाई का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान शहर के कई पहलवान मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *