Header Banner

राजीव सदभावना यात्रा का भव्य स्वागत

BY — August 16, 2012

udaipur. राजीव गांधी के शहीद स्थल श्रीपेरम्बदूर में २१वीं राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा आज शाम कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के श्रम विभाग के अध्यक्ष एस. एस. प्रकासम के नेतृत्व में उदयपुर पहुंची। शान्ति एवं सद्भावना का संदेश लेकर आई इस यात्रा का स्वागत उदयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में पारस तिराहे पर किया गया।

देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया,  प्रदेश कांग्रेस सचिव आर. आर. तिवारी, जिला प्रमुख मधु मेहता के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने एस.एस. प्रकासम को मेवाडी पगडी, उपरना ओढाकर एवं माल्र्यापण कर स्वागत किया। सदभावना यात्रा में राजीव ज्योति की मशाल पर कांग्रेसजनों ने पुष्पमालाये अर्पित कर राजीव गांधी अमर रहे नारों के साथ उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
देहात कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि स्वागत करने वालों में उदयपुर शहर पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, प्रदेश कांगे्रस सचिव गोपाल शर्मा, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष मथुरेश नागदा, फल सब्जी मण्डी मण्डी अध्यक्ष मोड़सिंह सिसोदिया, लक्ष्मीनारायण मेघवाल, गुणवन्ती जोशी, पूर्णिमा मेनारिया, रंजना साहू, दिलीप सुखाडिया, दिनेश दवे, रेखा जैन, प्रीति भटनागर, महेन्द्र डामोर, राकेश जैन, दयालाल चौधरी आदि मौजूद थे। बाद में किसान भवन में हुई सभा में एस.एस. प्रकासम ने यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दी। सभा को संबोधित करते हुए देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह झाला ने कर्नाटक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और श्रम विभाग के अध्यक्ष एस.एस. प्रकासम को इस सद्भावना यात्रा को निकालने एवं उसके उद्देश्यो को लेकर बधाई दी। झाला ने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के दूत थे। विश्व शान्ति के जनक थे। आज भी भारत के लोगो के मन में राजीव गांधी जिन्दा है। सभा को शहर अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया, त्रिलोक पूर्बिया, गोपाल शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply