Header Banner

चौहान जिला कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष मनोनीत

BY — August 17, 2012

संघ ओलम्पिक पद्धति एवं भारतीय पद्धति के चुनाव

udaipur. उदयपुर जिला कुश्ती संघ ओलम्पिक पद्धति एवं भारतीय पद्धति के चुनाव विद्यार्थी व्यायामशाला सुंदरवास में आर.के. धाबाई अध्यक्ष राजस्थान कुश्ती संघ की देखरेख में सम्पन्न हुए।

उदयपुर जिला कुश्ती संघ ओलम्पिक पद्धति के अध्यक्ष पद पर जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ. दिलीप सिंह चौहान एवं सचिव पद पर ओमप्रकाश सेन तथा उदयपुर जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति के अध्यक्ष पद पर अम्बालाल चौधरी एवं सचिव पद पर प्रीतम यादव निर्विरोध निर्वाचित किए गए। चुनाव राजस्थान कुश्ती संघ के पर्यवेक्षक वेदप्रकाश यादव की देखरेख में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। इस अवसर पर उदयपुर जिले के समस्त उस्ताद, पहलवान व खेलप्रेमी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply