Header Banner

जन सेवा पर खर्च करने वाले लोग विरले : गहलोत

BY — August 18, 2012

नाथद्वारा में रसराज और नटराज का अलौकिक हरि मिलन- मोरारी बापू

नाथद्वारा। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जन सहभागिता योजना के तहत नए काम करने वालों को सरकार हर संभव मदद करेगी।

गहलोत शनिवार को नाथद्वारा के गणेश टेकरी क्षेत्र में मिराज ग्रुप की ओर से बनने वाली 251 फीट शिव प्रतिमा के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने धर्म नगरी में श्रीनाथजी व भगवान शिव की कल्पना को साकार करने पर मदन पालीवाल को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि वो नाथद्वारा के सपूत है।

डॉ. सी. पी. जोशी को इंगित करते हुए गहलोत ने कहा कि उनके विकास के दृष्टिकोण से नाथद्वारा ही नही अपितु पूरे प्रदेश में कई काम हुए है। उन्होंने कहा कि सी.पी.जोशी को मदन पालीवाल जैसा सहयोगी मिल जाए तो सोने पे सुहागा हो जाए। गहलोत ने मिराज ग्रुप को आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार की और से किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों में भी कोई विकास के काम करना चाहे तो सरकार उसे पूरी मदद देगी।
केन्द्रीय मंत्री डॉ.सी.पी.जोशी ने कहा कि नाथद्वारा में भी ऐसी यूनिक चीज बनाई जाए जिसे देखने के लिए देश भर से लोग आए और संदेश लेकर जाए। जोशी ने गहलोत को इंगित करते हुए कहा कि मदन पालीवाल नाथद्वारा में पर्यटन स्थोल विकसित करने के लिए रूचि ले रहे है तो सरकार भी नियमों में संशोधन करे ताकि यह काम जल्द पूरा हो सके। स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि ये शिव प्रतिमा प्रदेश में किर्ती स्तम्भ के रूप में पहचानी जाएगी। मोरारी बापू ने कहा कि श्रीनाथजी प्रभु साक्षात रसराज है और उनकी इच्छा से ही यहां पर नटराज आ रहे है। बापू ने कहा कि हरि और हर का संयोग सुखद है। इससे पूरे देश व प्रदेश में उर्जा व शांति कायम होगी। शिव को लोकनायक बताते हुए बापू ने कहा कि अधिक मास के प्रारंभ में ही कल्याण की स्थापना होना प्रसन्नता का विषय है। बापू ने प्रतिमा के साथ तीन तत्वों की भी स्थापना करने की बात कही।
इससे पूर्व सभी अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित करने के उपरान्त शिव प्रतिमा की शिला का अनावरण किया। कार्यक्रम में मिराज ग्रुप के सीएमडी मदन पालीवाल ने सभी अतिथियों का मेवाडी पगडी पहनाकर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व डॉ.सी.पी.जोशी ने मोरारी बापू का शॉल पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में खेल मंत्री मांगीलाल गरासिया, सासंद गोपालसिंह शेखावत, विधायक गणेशसिंह परमार, प्रमुख शासन सचिव जी.एस. संधू , नपाध्यक्षा गीता शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply