Header Banner

डम्पिंग यार्ड देख आश्‍चर्य जताया विदेशी युवाओं ने

BY — August 19, 2012

udaipur. प्रशासन की रोक, न्यायालय की रोक जलग्रहण क्षैत्र, शहर के उपर फिर मार्बल स्लरी डम्पिंग कैसे? यह प्रश्न सेन्टर फोर साइन्स एन्ड एनवायरमेन्ट के माध्यम से उदयपुर आए इटली, दक्षिणी अफ्रिका, ब्रिटेन, नेपाल, बंग्लादेश, जापान के युवाओं ने चित्रकुट नगर स्थित मार्बल स्लरी डम्पिंग यार्ड पर पूछा।

झील संरक्षण समिति व डॉ. मोहनसिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वाधान में डम्पिंग यार्ड पहुंचा इटली की एनाटिको, दक्षिण अफ्रिका की सरा, लंदन की स्टेफी,बांग्लादेश के इश्तिहाक व मेहजवीन, जापान के यूको, भारत की राधिका गोयल ने देखा कि जे सी बी द्वारा पहाडिय़ों की और कटाई कर डम्पिंग की तैयारी हो रही है।
यूवाओं के दल को समिति के अनिल मेहता ट्रस्ट के नन्दकिशोर शर्मा तथा सी एस ई की शर्मिला सिन्हा ने जब यह दिखाया कि डम्पिंग याड के ठीक नीचे इन्टरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम तथा शहर बसा है तो उनके लिए यह दुख मिश्रित आश्चर्य था।
दल का बारम्बार यही प्रश्न रहा कि पोल्युटर पे प्रिसिंपल के आधार पर क इस स्लरी को हटा कर चित्रकुट नगर की घाटी का मूल स्वरुप कब लौटेगा। इससे पूर्व सिटी पैलेस में समिति के डॉ. तेजराज चौहान अनिल मेहता तथा एम.एस.सी.एफ के सचिव भूपेन्द्र सिंह आहूजा ने दल को मेवाड़ के इतिहास व झीलो की स्थिति व ग्रीन बिज व्यवस्था के बारे में प्रस्तुतीकरण दिया। इल ने नितेश सिंह, भवंर सिंह राजावत व चुन्नीलाल व बंशीलाल मीणा के नेतृत्व में उदयसागर का भी भ्रमण किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply