महेशाश्रम में नवपल्लवित शिशुओं को फार्मूला दूध का वितरण

BY — August 20, 2012

राजीव गांधी की जयंती (सद्भावना दिवस) पर पुष्पांजलि

udaipur. पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्नन राजीव गांधी की 68 वीं जयंती पर देहात कांग्रेस ने चित्रकूट नगर स्थित महेशाश्रम पर जाकर 13 नवपल्लवित नवजात शिशुओं लिए फार्मूला दूध के आधा दर्जन पैकेट संस्थापक देवेन्द्र अग्रवाल को भेंट किये।

जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला एवं जिला प्रमुख मधु मेहता के नेतृत्व में इस दौरान भुवाणा सरपंच सीमा चोर्डिया, ललित चोर्डिया भी मौजूद थे। झाला ने महेशाश्रम की गतिविधियों एवं कन्या भ्रूण हत्या रोकने के प्रयासों की सराहना करते हुए संस्थापक देवेन्द्र अग्रवाल को हरसंभव मदद का विश्वास दिलाया। झाला ने राजीव गांधी की जयंती पर कन्या भ्रूण हत्या रोकने हेतु सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया।

इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय पर हुई गोष्ठी में जिलाध्यक्ष झाला ने राजीव गांधी को संचार क्रांति का जनक बताया। उन्होनें कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21 वीं सदी में पहुंचाने का जो सपना देखा था, वो अब साकार रूप ले रहा है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अन्ना हजारे व रामदेव के आन्दोलन पर कटाक्ष करते हुए झाला ने कहा कि भ्रष्टाचार को मिटाने का प्रयास सर्वप्रथम राजीव गांधी ने ही प्रारम्भ किया था। विचार गोष्ठी में रामलाल गायरी, चुन्नीलाल सांखला, भगवतीलाल खटीक, देवेन्द्रसिंह शक्तावत, अब्दुल अजीज खान, त्रिलोक पूर्बिया, इन्दिरा राजपुरोहित आदि ने विचार व्यक्त किये। संचालन प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने किया। धन्यवाद लक्ष्मीनारायण मेघवाल ने दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *