मुदित व अर्पिता चैम्पियन

BY — August 21, 2012

राज्य स्तरीय सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

उदयपुर। किंग्स चेस क्लब की मेजबानी में ऑल राजपूताना शतरंज संघ के अन्तर्गत राज्य स्तरीय सब जुनियर ओपन अण्डर-15 बालक—बालिका वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में चेस इन लेकसिटी के शातिरों ने दमदार प्रदर्शन कर चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया।

प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि बालक वर्ग में सेन्ट एन्थोनीज के मुदित बाबेल 6.5 अंक व केन्द्रिय विद्यालय की अर्पिता जैन 5.5 अंक बनाकर बालिका वर्ग में चैम्पियन रही। बालक वर्ग में मंथन चित्तौड़ा, प्रियांशु वया, स्वयं भार्गव, ध्रुव दक, सक्षम मेहरा, अंकित तातिया (जोधपुर), हर्षिल जनार्धन, नलिन शर्मा (कोटा), प्रभव माहेश्वरी क्रमश: द्वितीय से दसवें स्थान पर रहे वहीं बालिका वर्ग में श्रुति बांगड़, लक्षिता बांगड़, रूनझून चौधरी (चित्तोड़), पारूल पोरवाल, श्रुति, सुहानी, विदुषि जैन क्रमश: द्वितीय से सातवें स्थान पर रहे। अन्य खिलाडि़यों में निखिल यादव, यश जैन, ध्रुव चौधरी, भव्य पंड्या, पल्लव चौधरी, सागर सिंह चौहान, अल्पेश पाटनी, राहुल शर्मा, शुभम चौपड़ा, वंदन लोढ़ा, निशांत चौपड़ा का सराहनीय प्रदर्शन रहा। प्रथम चार स्थान पर रहे शातिरों बालक व बालिका वर्ग को क्रमश: 1000, 750, 500, 250 रूपये नकद व ट्राफी प्रदान की गई व शेष शातिरों का स्मृति चिन्ह व प्रमाण—पत्र प्रदान किये गये। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता महाराष्ट्र में हिस्सा लेंगे। मुख्य निर्णायक लेकसिटी के योगेश हिंगड़ थे। यह जानकारी प्रशिक्षक विकास साहू ने दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *