udaipur. बैंककर्मियों की दो दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल के तहत बुधवार को उदयपुर में भी सभी बैंक बंद रहे। इससे 50 करोड़ से अधिक के चेक अटके बताए गए।
देशव्यापी हड़ताल के तहत कई बैंकों के ताले भी नहीं खुले। वहीं निजी बैंक भी बंद करवा दिए गए।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की समस्त शाखाओं के आह्वान पर दुर्गा नर्सरी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक पर कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। समाशोधन गृह बंद कराने अधिकारी व कर्मचारी बैंक तिराहा पहुंचे जहां प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने बैंकिंग सुधार अधिनियम को वापस लेने की मांग की।

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.