Header Banner

उदयपुर में सेहरा पहनेंगे राज बब्बर के बेटे आर्य

BY — August 25, 2012

दिसंबर में जगमंदिर में होगी शाही शादी

udaipur. उदयपुर में होने वाली शाही शादियों में शीघ्र ही एक और नाम जुड़ने वाला है। और वह नाम है राज-नादिरा बब्बर के बेटे आर्य बब्बर का। जो इस वर्ष दिसम्बर में उदयपुर में अपनी दोस्त सृष्टि के साथ सात फेरे लेंगे।

पैलेस सूत्रों के अनुसार शादी के लिए जगमंदिर व अन्य स्थान मुंबई की एक वेडिंग एजेंसी के नाम से बुक हैं। व्यक्तिगत किसी नाम से बुकिंग होने से उन्होंने इनकार कर दिया। सृष्टि एक थियेटर कलाकार है। वे नादिरा के थियेटर ग्रुप में ही काम करती हैं। कुछ समय पहले ही आर्य ने सृष्टि को शादी का प्रस्ताव दिया था। चूंकि दोनों परिवार पंजाबी हैं इस लिए पंजाबी रीति रिवाज से ही शादी होगी। शादी जग मंदिर में होने की संभावना है, बाकी कार्यक्रम अन्य स्थानों पर होंगे। बताया गया कि सृष्टि के माता-पिता की शादी भी उदयपुर में हुई थी इसलिए सृष्टि की शादी भी वे उदयपुर में ही करना चाहते हैं।

साभार : टाइम्‍स ऑफ इंडिया

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply